Ranchi robbery case solved, one accused arrested, two minors detained

रांची में लूटकांड का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

Ranchi robbery case solved, one accused arrested, two minors detained
Ranchi robbery case solved, one accused arrested, two minors detained

रांची: कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ा तालाब के पास हुई लूटपाट की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए कपड़े और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार 17 जुलाई की रात करीब 9 बजे बड़ा तालाब के पास तीन अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति से लूटपाट की थी। मामले में कोतवाली थाना कांड संख्या 158/2026 दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर छापेमारी की।

RKDF
Adv

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन उर्फ मोटेन बोस (21 वर्ष), निवासी नूर नगर, हिन्दपीढ़ी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वहीं दो नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक नया शर्ट और एक टी-शर्ट बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now