Ranchi to host Durand Cup 2026 for the first time; matches begin on July 26.

रांची पहली बार करेगी डूरंड कप-2026 की मेजबानी, 26 जुलाई से मुकाबलों का आगाज

Ranchi to host Durand Cup 2026 for the first time; matches begin on July 26.
Ranchi to host Durand Cup 2026 for the first time; matches begin on July 26.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची पहली बार एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी करने जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 जुलाई को होगा, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करेंगे। इस संबंध में बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खेल निदेशक छवि रंजन ने तैयारियों की जानकारी दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्होंने बताया कि डूरंड कप के 135वें संस्करण में 24 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनमें इंडियन सुपर लीग (आईएसएल), आई-लीग क्लबों के साथ भारतीय सशस्त्र बलों और विदेशी सैन्य टीमों की भागीदारी होगी। प्रतियोगिता के मुकाबले पांच मेजबान शहरों में खेले जाएंगे।

दर्शकों को मिलेगा मुफ्त प्रवेश

राज्य सरकार की ओर से मैच देखने के लिए निःशुल्क टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। टिकट वितरण 22 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। एक व्यक्ति को अधिकतम चार टिकट दिए जाएंगे। टिकट के लिए स्टेडियम परिसर में गेट संख्या 11 से 13 के बीच 10 काउंटर तथा गेट संख्या 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।

RKDF
Adv

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

टूर्नामेंट के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। दर्शकों को हथियार, पटाखे, बड़े बैग, बाहरी खाद्य सामग्री, शराब, तंबाकू उत्पाद, ड्रोन, पेशेवर कैमरे, लैपटॉप, बड़े पावर बैंक, हेलमेट, मेगाफोन, एयर हॉर्न, बड़े झंडे, लेजर पॉइंटर और एरोसोल स्प्रे जैसी वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन ने दर्शकों से मैच शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की अपील की है, ताकि सुरक्षा जांच के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। डूरंड कप की मेजबानी को झारखंड के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे राज्य में फुटबॉल के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now