VideoCapture 20201102 192042

रांची के केनरा बैंक में चोरी करने का असफल प्रयास.

Ranchi, Amit Singh.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : रांची में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है इसी तरह की घटना नामकुम थाना इलाके के लोवाडीह स्थित केनरा बैंक में घटी जहां चोरों के द्वारा गैस कटर की मदद से शटर को काटा गया, लेकिन चोर चोरी करने में असफल रहे, इसकी जानकारी सुबह बैंक के कर्मचारियों को हुआ। उन्होंने देखा कि गैस कटर से शटर कटा हुआ है इसकी सूचना तुरंत बैंक प्रबंधक को दी गई, बैंक प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंचकर एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच की जा रही है साथ ही डीएसपी लेबल के अधिकारी केनरा बैंक पहुंचकर मामले की जानकारी ले रहे हैं और अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है पुलिस का यह भी मानना है की रात्रि में चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया है। जिसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share via
Share via