चोरों से परेशान लोगों ने दरवाजे पर पोस्टर चिपकाकर लिखा, यहां चोरी हो चुकी है, बेकार मेहनत न करें.

चोरों से परेशान लोगों ने दरवाजे पर पोस्टर चिपकाकर लिखा, यहां चोरी हो चुकी है, बेकार मेहनत न करें.

राँची : रांची के पुनदाग ओपी क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामनें आया है, आए दिन हो रही चोरी की घटना से परेशान स्‍थानीय लोगों नें अपनें दरवाजे पर पोस्टर चिपकाकर लिखा है कि यहां चोरी हो चुकी है, बेकार मेहनत न करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुनदाग ओपी इलाके में इन दिनों चोरों का आतंक है। लगातार घरों में चोरियां हो रही हैं, लेकन पुलिस अब तक गिरोह को पकड़ने में नाकाम है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुंदाग में चोरों नें पिछले 10 दिनों में एक दर्जन से अधिक घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। लेकिन अब तक पुलिस की गिरफ्त से चोरों का यह गिरोह दूर है। आलम यह है कि अब मकान मालिक अपने घरों के बाहर चोरों को जानकारी दे रहे हैं कि उनके घरों में पहले ही चोरी की घटना हो चुकी है, ऐसे में बेकार में मेहनत न करें। चोरों के आतंक से घर के कीमती सामान गवां चुके लोगों ने अब घरों के गेट पर ऐसा लिखने को मजबूर हो गए हैं।

रांची के पुनदाग ओपी क्षेत्र के भगवती नगर में एक साथ कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें लाखों रुपए के जेवरात सहित कीमती समान और नगद चोर ले उड़े। पुनदाग ओपी इलाके में चोरों का आतंक इतना है कि शनिवार की रात्रि में ही एक साथ कई घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मामले की शिकायत पुनदाग ओपी में की गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now