पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर धरना.

पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर धरना.

Share
Link copied

मैकलुस्कीगंज : पुरानी पेंशन लागू करने की मांग को लेकर खलारी प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। चलो मुख्यमंत्री के द्वार पाने पेंशन का अधिकार स्लोगन के साथ पेंशन अधिकार धरना दिया गया और मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2004 के उपरांत सरकारी सेवा में योगदान करने वाले कर्मचारियों के लिए पूर्व से चली आ रही पेंशन योजना को समाप्त कर दिया है जिसे अविलंब लागू किया जाय।

साथ ही कहा गया कि झारखण्ड सरकार द्वारा 1 दिसमबर 2004 के उपरांत से सरकारी सेवा में योगदान करने वाले कार्मचारियो के लिए पूर्व से चली आ रही सुनिशिचत पेंशन योजना को समाप्त कर शेयर बाजार पर आधारित एक नई पेंशन योजना लागू की गई है। इस योजना में न्यूनतम पेंशन कि कोई गारंटी नहीं होने सहित कई गंभीर खामियां है। जिससे सरकारी कर्मचारी तथा अधिकारी सेवानिवृत्त के उपरांत अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से अनुज कुमार गुप्ता, सुनील मिंज, रामसुंदर सिंह, ब्रजलाल प्रसाद, दीपक खलखो, अर्चना सिंह, गीता देवी, अंजना खाखा, एलिस टोप्पो, आदित्यनाथ झा, नूतन प्रभात गिद्ध, सुखदेव उराँव, गंगा प्रसाद महतो, सोनालाल महतो, गजाधर प्रसाद यादव, राजू साव, कमलनाथ महतो, शशिकांत मिंज, सुमन सिंह, तरुण कुमार, फूलचंद दिगवार आदि शामिल थे।

खलारी, मो, मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow