Screenshot 20250220 131102

दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं रेखा गुप्ता, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं रेखा गुप्ता, राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आकाश सिंह

दिल्ली को 12 दिनों के इंतजार के बाद नया सीएम मिल गया. दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ले ली है. रामलीला मैदान में उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान रामलीला मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. बता दें कि शीला दीक्षित, सुषमा स्वराज और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही उनकी कैबिनेट में परवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह भी मंत्री पद की शपथ ली.

रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर

पचास साल की रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था. उनके पिता एसबीआई में मैनेजर थे. नौकरी के सिलसिले में उनका परिवार 1976 में दिल्ली चला आया. रेखा गुप्ता छात्र जीवन में ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गई थीं. रेखा गुप्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलत राम कॉलेज के छात्र संघ की सचिव चुनी गई थीं. उन्होंने 1995-96 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ का अध्यक्ष चुनी गई थीं. रेखा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी तक की पढ़ाई की है. पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में बीजेपी में शामिल हो गईं. वे 2004 से 2006 तक युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव पद पर भी रही हैं. फिलहाल इस समय दिल्ली बीजेपी की महासचिव और बीजेपी के महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर हैं.

मंत्रियों का प्रोफाइल

प्रवेश वर्मा
प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. प्रवेश वर्मा जाट बिरादरी से आते हैं. उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराया था. प्रवेश वर्मा लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं.

आशीष सूद
आशीष सूद पंजाबी समुदाय से आते हैं. वे पहली बार विधायक बने हैं. उन्होंने जनकपुरी सीट से जीत हासिल की है. वह दिल्ली की लोकल राजनीति में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं. बीजेपी नेता आशीष सूद के पास संगठन में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है.

मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजौरी गार्डन सीट पर आप उम्मीदवार धनवंती चंदेला को 18 हजार वोटों से हराया था. हरियाणा के सिरसा में जन्मे मनजिंदर सिंह वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव के पद में कार्यरत हैं. उन्होंने शिरोमणि अकाली दल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

रविंदर सिंह इंद्राज
रविंदर सिंह इंद्राज बवाना विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक हैं. 50 साल के रविंद्र इंद्रराज बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं. पेशे से बिजनेसमैन इंद्रराज दलितों के मुद्दे पर लंबे समय से काम करते रहे हैं.

कपिल मिश्रा
कपिल मिश्रा दिल्ली की करावल विधानसभा सीट ने जीते हैं. कपिल मिश्रा पढ़ाई के समय से ही सामाजिक आंदोलनों से जुड़ गए थे. अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत में कपिल मिश्रा आप के सदस्य थे और 2015 में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे. उन्होंने दिल्ली सरकार में जल संसाधन मंत्री के रूप में भी कार्य किया है. हालांकि, बाद में उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था. इसके बाद 2019 में कपिल मिश्रा ने बीजेपी में शामिल हुए.

पंकज सिंह
पेशे से डेंटिस्ट पंकज कुमार के पास बिहार के बोधगया की मगध यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी की डिग्री है. पंकज कुमार सिंह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं. वे दिल्ली नगर निगम में भी कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. वे स्वर्गीय राजा मोहन सिंह के बेटे हैं जो एमसीडी के पूर्व कमिश्नर रह चुके हैं.

Share via
Share via