राजस्व संग्रहण को लेकर की गई समीक्षा बैठक.
Hazaribagh, Kundan Lal.
हजारीबाग : राजस्व संग्रहण से सम्बन्धित एक समीक्षा बैठक हजारीबाग के समाहरणालय सभागार में हजारीबाग जिले के डीसी आदित्य कुमार आनन्द की अध्यक्षता में हुई. डीसी श्री आनन्द ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निदेश दिया. डीसी श्री आनन्द ने कहा,कि किसी भी स्तर पर राजस्व का नुकसान अथवा टैक्स की चोरी को रोकने का हर सम्भव प्रयास किया जाय.
उपयुक्त नें नीलाम पत्र अधिकारियों को निदेशित किया कि ऊँचे मूल्यों वाले सर्टिफिकेट केस के लम्बित बकायों की वसूली के लिए एक माह के अन्दर सभी बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी कर वसूली की प्रक्रिया प्रारम्भ करें, साथ ही जिला अंतर्गत सभी जिला नीलाम पत्र केस का एंट्री करा कर मामलों को ऑनलाइन कराने का निदेश नीलाम पत्र अधिकारी को दिया. लम्बित नीलाम वादों के निष्पादन में रुचि नहीं रखने वाले अधिकारियों का नीलाम अधिकार जब्त करने का निदेश दिया, साथ ही सभी नीलम पत्र अधिकारियों को लम्बित मामलों में गम्भीरता बरतने का निदेश दिया.
वहीं सरकारी भुगतान में नियमानुसार 2.5 लाख रुपये से अधिक भुगतान पर शतप्रतिशत जीएसटी कटौती सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से सुनिश्चित करने का निदेश कोषागार अधिकारी को दिया. सरकारी राजस्व के नुकसान को रोक राजस्व संग्रहण बढ़ाने के लिए अवैध खनन,?परिवहन, शराब करोबार पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर व बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का निदेश खनन एवं उत्पाद बिभाग को दिया. खनन माफियाओं पर प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार फाईन वसूली करने जबकि उत्पाद विभाग को अनुज्ञप्तिधारी दुकानों का मासिक आधार पर उठाव-स्टॉक एवं बिक्री का सत्यापन किया जाए.
बैठक में डीसी आदित्य कुमार आनन्द के अलावे अपर समाहर्त्ता रण्जीत कुमार,जिला नीलाम पत्र अधिकारी सुनील कुमार,परिवहन पदाधिकारी बिजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी,उत्पाद अधीक्षक,खनन अधिकारी,कोषागार अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे.















