RPF-GRP Three cunning thieves who stole passengers' mobile phones arrested; two phones recovered.

टाटानगर स्टेशन पर RPF-GRP की बड़ी कार्रवाई: यात्रियों के मोबाइल चुराने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, दो फोन बरामद

RPF-GRP  Three cunning thieves who stole passengers' mobile phones arrested; two phones recovered.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’ के तहत चलाए गए इस अभियान में पुलिस ने तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस तरह पकड़े गए आरोपी

मंडल सुरक्षा आयुक्त (चक्रधरपुर मंडल) और रेल पुलिस अधीक्षक (जमशेदपुर) के निर्देश पर बुधवार रात टाटानगर स्टेशन और ट्रेनों में संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हावड़ा–हटिया क्रिया योगा एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो युवक चलती ट्रेन से प्लेटफॉर्म पर कूदकर भागने लगे।

RKDF
Adv

ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। इसके तुरंत बाद RPF टीम ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर उनकी पहचान की और तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद तीनों आरोपी प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर घूमते हुए नजर आए, जिन्हें संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

पूछताछ में आरोपियों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

समीर मुखी (20 वर्ष)

एक नाबालिक

शेखर सिंह उर्फ पाजी (20 वर्ष)

नोट: तीनों आरोपी पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित सोपोडेरा के रहने वाले हैं।

तलाशी के दौरान उनके पास से बरामद दोनों मोबाइल फोन यात्रियों से चुराए गए पाए गए। जब्त किए गए मोबाइलों के साथ तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना टाटानगर के हवाले कर दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या ये किसी बड़े संगठित गिरोह का हिस्सा हैं और इनके द्वारा अन्य वारदातों को अंजाम दिया गया है या नहीं।

यह पूरी कार्रवाई पोस्ट कमांडर RPF टाटानगर और GRP थाना प्रभारी के पर्यवेक्षण में एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।

रेलवे सुरक्षा बल की यात्रियों से अपील: रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से ट्रेन यात्रा के दौरान अपने कीमती सामान और मोबाइल फोन के प्रति सतर्क रहने की अपील की है। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत इसकी सूचना RPF या GRP को दें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now