झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को किया गया नमन.

लातेहार, मो०अरबाज

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बालूमाथ : झारखंड राज्य आज बालूमाथ प्रखण्ड कार्यालय परिसर मे अपना 20वां स्थापना दिवस मनाया है। इस अवसर पर बालूमाथ प्रखण्ड उपप्रमुख संजीव सिन्हा ने बालूमाथ के सभी निवासियों को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया।उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण को आज बीस साल हो गए हैं। झारखंड के स्थापना दिवस पर बालूमाथ प्रखण्ड के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुऐ यह भी कहा कि मैं राज्य के सभी लोगों के सुख, समृद्धि की कामना करता हूं।

बालूमाथ झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष दिलशेर खां ने कहा कि भगवान विरसा मुंडा जी गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। भाजपा के बारियातू प्रखण्ड अध्यक्ष लव कुमार ,बालूमाथ के पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिन्हा ने कहा बिरसा मुंडा ने दी थी अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी और जनजातीय समुदाय को उनके खिलाफ एकजुट किया था। महज 25 वर्ष की उम्र की उनका निधन हो गया था। बिरसा मुंडा की जयंती के ही दिन वर्ष 2000 में झारखंड आधिकारिक तौर पर राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। मैं बालूमाथ , बारियातू, हेरहंज प्रखण्ड के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। मौके पर अमर कुमार लाल, त्रीवेणी साव, अरविन्द साहु, सहित दर्जनों लोग शामिल थेI

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now