'Samrasta Sankalp Abhiyan' to begin in Jharkhand on July 29; Arjun Munda announces the programs.

29 जुलाई से झारखंड में शुरू होगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, अर्जुन मुंडा ने की कार्यक्रमों की घोषणा

'Samrasta Sankalp Abhiyan' to begin in Jharkhand on July 29; Arjun Munda announces the programs.
‘Samrasta Sankalp Abhiyan’ to begin in Jharkhand on July 29; Arjun Munda announces the programs.

रांची: संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में आयोजित किए जाने वाले “समरसता संकल्प अभियान” के तहत झारखंड में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को रांची में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अर्जुन मुंडा ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से शुरू होकर अगले वर्ष 20 फरवरी 2027 तक चलेगा। आषाढ़ पूर्णिमा से माघ पूर्णिमा तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और भारतीय आध्यात्मिक चिंतन को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “समरसता दीप महोत्सव” के साथ होगी। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आनंद, उत्सव और आपसी सद्भाव का वातावरण तैयार करना है।

इसके अलावा, “कलश वंदन अभियान” के तहत संत गुरु रविदास की जन्मस्थली वाराणसी से पवित्र मिट्टी लाकर राज्य के प्रत्येक मंडल तक पहुंचाई जाएगी। वहीं, 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक “संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता यात्रा” निकाली जाएगी।

RKDF
Adv

अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को मजबूत करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से भारतीय चिंतन, विचारधारा और आध्यात्मिक मूल्यों को नई ऊर्जा के साथ समाज के बीच स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समरसता संकल्प अभियान सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now