आदिवासी शुरू से सरना धर्मावलंबी हैं : सालखान मुर्मू.
जामताड़ा : आदिवासी सेंगेल अभियान और झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखान मुर्मू ने कहा है कि आदिवासी शुरू से सरना धर्मावलंबी है। एक साजिश के तहत भाजपा और आरएसएस इसे हिंदू करार देने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा इसके खिलाफ बाबूलाल मरांडी के विरुद्ध झारखंड के विभिन्न जिलों में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का यह वक्तव्य “आदिवासी जन्म से हिंदू हैं”। गलत है, भ्रामक है, अपमानजनक है, खतरे की घंटी है। बाबूलाल मरांडी ने केवल सत्ता सुख और निजी स्वार्थ के लिए आदिवासी समाज को बेचने का दुस्साहस किया है। यह संविधान के अनुच्छेद 19,21,25 के तहत आदिवासियों के मौलिक अधिकारों पर हमला है। यह वक्तव्य धार्मिक अपहरण और धार्मिक बलात्कार जैसा एक आपराध है।
उन्होंने कहा बाबूलाल माफी मांगे नहीं तो दर्ज करेंगे मुकदमा। बाबूलाल संघी गुलाम हैं। संघ ने बाबूलाल के कंधे में बंदूक रखकर भारत के आदिवासियों को गुलाम बनाने के षड्यंत्र को जगजाहिर कर दिया है। अत: पूरे भारत में आदिवासियों को जबरन हिंदू बनाने के इस षड्यंत्र के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद करना जरूरी है।
जामताड़ा, कार्तिक सिंह

















