सरना संगठनों का आज चक्का जाम.

Share
Link copied

Team Drishti

सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग को लेकर आज विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा चक्का जाम आंदोलन किया जा रहा है। आज विभिन्न सरना संगठनों द्वारा देशव्यापी सड़क-रेल मार्ग को जाम किया जाएगा। देशव्यापी चक्का जाम को लेकर पूर्व संध्या पर शनिवार को रांची में मशाल जुलूस निकाला गया था। मशाल जुलूस में केंद्रीय सरना समिति, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद और आदिवासी सेंगेल अभियान के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

सरना संगठनों का आज चक्का जाम.

इस मौके पर केंद्र सरकार से सरना समिति के केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सनारायण रखड़ा का कहना था कि अगले साल होनें वाली जनगणना से पहले केंद्र सरकार सरना धर्म कोड लागू करे। उन्होनें कहा कि जबतक सरना धर्म कोड नहीं मिल जाता हमारा आंदोलन जारी रहेगा.

सरना संगठनों का आज चक्का जाम.

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज झारखंड के कई जिलों में सड़कों पर उतर कर सरना धर्मावलंबियों नें सड़क जाम किया और धर्म कोड की मांग कर रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow