Second installment of Maiyan Samman Yojana released in Ranchi; 20,531 beneficiaries from Itki and Bargain received ₹15.39 crore.

रांची में मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी, ईटकी और बड़गाईं के 20,531 लाभुकों को मिले 15.39 करोड़ रुपये

Second installment of Maiyan Samman Yojana released in Ranchi; 20,531 beneficiaries from Itki and Bargain received ₹15.39 crore.
Second installment of Maiyan Samman Yojana released in Ranchi; 20,531 beneficiaries from Itki and Bargain received ₹15.39 crore.

रांची: झारखंड सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में दूसरे चरण का भुगतान भी पूरा कर लिया गया है। इस चरण में ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल के कुल 20,531 लाभुकों को अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि एकमुश्त ₹7,500 प्रति लाभुक के हिसाब से आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, ईटकी प्रखंड के 10,327 तथा बड़गाईं अंचल के 10,204 लाभुकों के खातों में कुल ₹15 करोड़ 39 लाख 82 हजार 500 की राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई है।

RKDF
Adv

इससे पहले प्रथम चरण में रांची जिले के 3,66,664 लाभुकों के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि के रूप में ₹274 करोड़ 99 लाख 80 हजार का भुगतान किया जा चुका है।

जिला प्रशासन ने बताया कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए भुगतान प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है। इससे बड़ी संख्या में महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।