AJSU opposes the anti-enccroachment drive in Morabadi; leaders come out in support of footpath vendors.

मोराबादी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का आजसू ने किया विरोध, फुटपाथ दुकानदारों के समर्थन में उतरे नेता

Share
Link copied
AJSU opposes the anti-enccroachment drive in Morabadi; leaders come out in support of footpath vendors.
AJSU opposes the anti-enccroachment drive in Morabadi; leaders come out in support of footpath vendors.

रांची: आजसू पार्टी ने मोराबादी में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और साप्ताहिक हाट बंद किए जाने का कड़ा विरोध किया है। पार्टी का आरोप है कि इस कार्रवाई से गरीब फुटपाथ विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है और शहर की बड़ी आबादी भी प्रभावित हुई है।

शनिवार को मोराबादी स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने नगर निगम की कार्रवाई की सूचना मिलने पर आजसू के केंद्रीय सचिव हरीश कुमार, मीडिया संयोजक परवाज खान, युवा संयोजक चेतन प्रकाश, महानगर युवा अध्यक्ष अमित यादव और छात्र नेता प्रताप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की।

आजसू नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर निगम ने बिना पर्याप्त पूर्व सूचना के बुलडोज़र चलाया और कई दुकानदारों को अपना सामान तक समेटने का मौका नहीं मिला, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। पार्टी ने यह भी कहा कि बुधवार और शनिवार को लगने वाला पुराना मोराबादी साप्ताहिक हाट बंद होने से आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RKDF
Adv

युवा संयोजक चेतन प्रकाश ने कहा कि बड़े अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करने में प्रशासन उदासीन रहता है, जबकि गरीबों की छोटी दुकानों पर सख्ती दिखाई जाती है। उन्होंने इसे प्रशासन का दोहरा मापदंड बताया।

आजसू ने नगर निगम से मांग की है कि साप्ताहिक हाट और फुटपाथ विक्रेताओं के लिए जल्द वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, प्रभावित लोगों को राहत और मुआवजा दिया जाए तथा भविष्य में किसी भी कार्रवाई से पहले सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जाए।

पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि प्रभावित दुकानदारों को न्याय नहीं मिला तो जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।