20250803 174031

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, झारखंड में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह का निधन, झारखंड में शोक की लहर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: झारखंड के प्रख्यात पत्रकार और ‘आजाद सिपाही’ के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का रविवार, 3 अगस्त को निधन हो गया। वे पिछले 10 महीने से लंग्स की बीमारी से जूझ रहे थे और रांची के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सैमफोर्ड अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र राकेश सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद समाचार की पुष्टि की। हरिनारायण सिंह के निधन पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

राज्यपाल और सीएम ने जताया शोक

राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ समाज और राज्य की सेवा की।” उन्होंने शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी एक्स पर लिखा, “हरिनारायण सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

हरिनारायण सिंह ने अपने लंबे करियर में पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता और साहस के साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। उनके निधन से झारखंड के पत्रकारिता जगत में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों में कई पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक भी शामिल हैं।

Share via
Share via