“रोज़गार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सिलाई केंद्र का हुआ उद्घाटन.
रांची : झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के तत्वाधान में “रोज़गार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत रविवार को सिलाई केंद्र का उद्घाटन हनुमान नगर, ग्लोबल कोनवेंट स्कूल हेसल, देवी मंडप रातु रोड, राँची किया गया। उद्घाटन झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने विधिवत रूप से किया मौक़े पर प्रदेश एवम जिला प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उद्घाटन के मौके पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने महिलाएं समाज की रीढ़ होती है इनकी विकास सही समाज व देश की विकास संभव हो पाएगा। महिलाओं को आध्यात्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने से हीं मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि भारत का संविधान सभी भारतीय महिलाओं की समानता की गारंटी देता है। राज्य द्वारा किसी के साथ लैंगिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं करता। सभी को अवसरों की समानता प्राप्त है।
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा राजधानी रांची की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रति प्रोफेशनल कांग्रेस शुरुआत से ही कटिबद्ध है और रोजगार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगातार कार्य कर रही है।
इस मौके पर मुख्य रूप से प्रोफेशनल्स कांग्रेस के रांची जिला अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, प्रदेश सचिव ख्याति मुंजाल, प्रदेश कोऑर्डिनेटर विद्याकर कुंवर, सरवर पॉल, प्रिंस दुबे, विनीता पाठक, सोनी नायक, नीलम सहाय, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, सूरज झा, गौरव आनंद, पुनीत कुमार, उपेन्द्र शर्मा, संजू शर्मा, आदि उपस्थित थे।

















