20201217 194320

शादी करने का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने वाला गिरफ्तार.

Garhwa, V K Pandey.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गढ़वा : पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार भावनाथपुर थाना अंतर्गत ग्राम कैलान के धर्मवीर भुईयां को एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण एवं शारिरिक संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जांच में बात प्रकाश में आई कि एक 16 वर्ष की लड़की को भावनाथपुर थाना अंतर्गत ग्राम कैलान निवासी धर्मवीर भुईयां पिता लल्लू भुईयां को कई महीनों तक शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अवैध शारिरिक संबंध बनाता था जिसके कारण नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई।

पीड़िता द्वारा जैसे ही भावनाथपुर थाना को सूचना दिया गया वैसे ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भावनाथपुर थाना कांड संख्या 239/20 दिनांक 17/12/20 धारा 376 भा0द0वि0 एवं 6 पोक्सो ऐक्ट के तहत अंकित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई शुरू किया गया और महज 3 घंटे के अंदर अभियुक्त धर्मवीर भुईयां पिता लल्लू भुईयां ग्राम कैलान को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का चिकित्सीय जांच एवं न्यायालय में बयान कराने की कार्रवाई की जा रही है। इस कांड में गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त धर्मवीर भुईयां को उचित पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Share via
Share via