Shri Sarveshwari Samooh distributed umbrellas to schoolchildren and encouraged them to pursue their studies regularly.

श्री सर्वेश्वरी समूह ने स्कूली बच्चों के बीच बांटे छाते, नियमित पढ़ाई के लिए किया प्रेरित

Shri Sarveshwari Samooh distributed umbrellas to schoolchildren and encouraged them to pursue their studies regularly.
Shri Sarveshwari Samooh distributed umbrellas to schoolchildren and encouraged them to pursue their studies regularly.

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: लगातार हो रही बारिश के बीच स्कूली बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से श्री सर्वेश्वरी समूह, शाखा सिमडेगा द्वारा टी टांगर प्रखंड स्थित केश्वर सेनापति शिशु मंदिर में छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के बीच कुल 48 छातों का वितरण किया गया। वहीं, उच्च कक्षाओं के छात्रों को भी छाते प्रदान किए गए। इस अवसर पर समूह के सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।

RKDF
Adv

सदस्यों ने बरसात के मौसम में भीगने से होने वाली बीमारियों के प्रति भी बच्चों को जागरूक किया तथा उनसे बारिश के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए बारिश से बचाव और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों ने बताया कि देशभर में संचालित समूह की 100 से अधिक शाखाओं द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के लोकोपकारी कार्य किए जाते हैं। इसी कड़ी में सिमडेगा शाखा ने बच्चों के बीच छातों का वितरण किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत सेवा कार्य जारी रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्यों के साथ-साथ विद्यालय परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now