Tobacco control campaign in Sahibganj: 8 shopkeepers fined ₹3,500 for COTPA Act violations.

साहिबगंज में तंबाकू नियंत्रण अभियान, COTPA एक्ट उल्लंघन पर 8 दुकानदारों से 3,500 रुपये जुर्माना

Tobacco control campaign in Sahibganj: 8 shopkeepers fined ₹3,500 for COTPA Act violations.
Tobacco control campaign in Sahibganj: 8 shopkeepers fined ₹3,500 for COTPA Act violations.

साहिबगंज : सिविल सर्जन के निर्देश पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत राजमहल प्रखंड के विभिन्न दुकानों में बुधवार को छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान COTPA-2003 (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम) का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभियान के दौरान कुल 21 दुकानों की जांच की गई, जिनमें से 8 दुकानदार COTPA एक्ट का उल्लंघन करते पाए गए। सभी के खिलाफ चालान काटते हुए कुल 3,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

RKDF
Adv

छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नवरंग कुमार, आशीष कुमार तथा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) साहिबगंज के सोशल वर्कर राजीव पॉल शामिल थे।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में तंबाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करते पाए जाने पर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से सार्वजनिक स्थानों एवं दुकानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री से संबंधित सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now