Joint raid by food safety and anti-tobacco teams in Gumla; laddu sample sent for testing.

गुमला में खाद्य सुरक्षा व तंबाकू निषेध टीम की संयुक्त छापेमारी, लड्डू का नमूना जांच के लिए भेजा

Share
Link copied
Joint raid by food safety and anti-tobacco teams in Gumla; laddu sample sent for testing.
Joint raid by food safety and anti-tobacco teams in Gumla; laddu sample sent for testing.

निर्मल सिंह

गुमला : संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, उपायुक्त एवं अभिहित अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को खाद्य सुरक्षा विभाग एवं तंबाकू निषेध टीम ने गुमला शहर में संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी, कुमार प्रभाकर, आशा राज तथा तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो ने किया।

अभियान के दौरान होटल, चाट-ठेला, किराना दुकानों सहित थोक एवं खुदरा प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस, एक्सपायरी तिथि और लेबलिंग की जांच की गई। अधिकारियों ने सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

RKDF
Adv

चाट विक्रेताओं को खाद्य सामग्री को ढककर रखने, शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने तथा अखाद्य रंग और अखबार के उपयोग से बचने की हिदायत दी गई। वहीं, जांच के दौरान मां भवानी एजेंसी से अमूल मोतीचूर लड्डू का नमूना संग्रहित कर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

इसके अलावा, तंबाकू निषेध टीम ने कोटपा अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थलों एवं दुकानों का निरीक्षण कर नियमों के अनुपालन की समीक्षा की। अधिकारियों ने कहा कि आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।