20250614 151021

सिमडेगा: चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव का ऐलान, 29 जून को मतदान, 30 जून को आएंगे परिणाम

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा में लंबे समय से प्रतीक्षित चैंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव का बिगुल बज गया है। युद्ध स्तर पर चलाए गए सदस्यता अभियान के बाद, प्रदेश स्तरीय चैंबर ऑफ कॉमर्स के निर्देश पर आनंद भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में चुनाव अधिकारी भारत भूषण सारंगी ने चुनाव तिथियों की घोषणा की।

कई वर्षों से चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव नहीं होने के कारण व्यापारी समुदाय लगातार इसकी मांग कर रहा था। आवश्यक सदस्यों की पूर्ति के लिए हाल ही में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रेस वार्ता में बताया गया कि 21 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 684 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

चुनाव कार्यक्रम :

18 जून : नाम निर्देशन

22 जून : नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी

23 जून : नाम वापसी

29 जून : मतदान

30 जून : मतगणना

चुनाव अधिकारी भारत भूषण सारंगी ने बताया कि सभी चुनावी कार्य शहर के आनंद भवन धर्मशाला में संपन्न होंगे। प्रेस वार्ता में कार्यवाहक अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल, मिथलेश साहू, श्यामलाल शर्मा, दीपक अग्रवाल, रिंकू, उमेश साहू सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

Share via
Share via