20260205 171118

सिमडेगा दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश: शव छिपाने वाले फरार ऑटो चालक अमर टोप्पो गिरफ्तार, जेल भेजा

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले में मतरामेटा के दो युवकों की क्रूर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा सफल ऑपरेशन किया है। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र में हुए इस दोहरे हत्याकांड का राज परत-दर-परत खोलते हुए पुलिस ने शव छिपाने में मदद करने वाले फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एसडीपीओ बैजू उरांव ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मतरामेटा निवासी कलीम खान और मो. नईम मियां उर्फ मानु की हत्या के बाद उनके शवों को छुरिया पहाड़ी पर छिपाया गया था। पुलिस ने 25 जनवरी को दोनों शव बरामद किए थे।

हत्या में सीधे शामिल तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लेकिन हत्या के बाद शवों को अपने ऑटो से पहाड़ी तक पहुंचाकर छिपाने में मदद करने वाला चौथा आरोपी अमर टोप्पो (ऑटो चालक) फरार चल रहा था।

पुलिस की तकनीकी सेल की सूझबूझ और लगातार प्रयासों से अमर टोप्पो का सुराग लगाया गया। अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share via
Share via