https://drishtinow.com/simdega-district-cricket-associations-annual/

सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन की वार्षिक आम बैठक 12 जुलाई को, क्रिकेट विकास पर होगी चर्चा

Share
Link copied
https://drishtinow.com/simdega-district-cricket-associations-annual/
https://drishtinow.com/simdega-district-cricket-associations-annual/

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन (SDCA) की वार्षिक आम बैठक (AGM) आगामी 12 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे एसोसिएशन के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव के कुरडेग स्थित फार्म हाउस में होगी।

एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी ने बताया कि बैठक में पिछली वार्षिक आम बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की जाएगी तथा आय-व्यय का लेखा-जोखा सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा जिले में क्रिकेट के विकास, खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी वर्ष के लिए एसोसिएशन की कार्ययोजना और विभिन्न क्रिकेट प्रतियोगिताओं एवं खेल आयोजनों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। सचिव तौकीर उस्मानी ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों से समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।