बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता, हनुमान वाटिका मंदिर में सामूहिक हवन का आयोजन

Share
Link copied
Concern over rising road accidents; mass Havan organized at Hanuman Vatika Temple.
Concern over rising road accidents; mass Havan organized at Hanuman Vatika Temple.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: शहर में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और असामयिक मौतों को लेकर रविवार को श्री हनुमान वाटिका मंदिर परिसर में सामूहिक हवन एवं विशेष पूजा का आयोजन किया गया। सर्वकल्याण, नवग्रह शांति और सर्वबाधा मुक्ति की कामना के साथ आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और युवाओं ने भाग लिया।

मंदिर के पुजारी सोमनाथ मिश्रा के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न हुआ। इस दौरान पवनसुत हनुमान से समाज में शांति, सौहार्द और जनकल्याण की प्रार्थना की गई। साथ ही हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में यशवंत पाठक, शंभूनाथ गोस्वामी समेत कई लोगों के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं में कमी आने की कामना की गई।

कार्यक्रम में श्री हनुमान वाटिका युवा संगठन और वानर सेना के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने श्रद्धालुओं, माताओं और बहनों से प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले सामूहिक हवन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अनुष्ठान समाज के कल्याण, ग्रह शांति और समस्त बाधाओं से मुक्ति की भावना के साथ नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर सौरभ सोनी, रवि कुमार शर्मा, प्रतीक सिंह, हर्षराज श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, निखिल सिंह, आकाश सिंह, आयुष गुप्ता सहित श्री हनुमान वाटिका युवा संगठन एवं वानर सेना के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।