Shiv Shakti Temple's two-day annual festival begins on June 24, preparations complete

शिवशक्ति मंदिर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 जून से, तैयारियां पूरी

Share
Link copied
Shiv Shakti Temple's two-day annual festival begins on June 24, preparations complete
Shiv Shakti Temple’s two-day annual festival begins on June 24, preparations complete

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा: सिमडेगा थाना परिसर स्थित श्री हनुमान वाटिका के शिवशक्ति मंदिर में 24 और 25 जून को दो दिवसीय वार्षिक पाटोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

मंदिर के पुजारी सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ 24 जून को सुबह 8 बजे विशेष पूजा-अर्चना एवं अखंड हरि कीर्तन के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक शुरू किया जाएगा, जो पूरे दिन और रात्रि भर जारी रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि 25 जून को सुबह 8 बजे हरिनाम संकीर्तन का समापन होगा। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भव्य हवन और पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहुति के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल महाभंडारा आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

पुजारी सोमनाथ मिश्रा के अनुसार सभी धार्मिक अनुष्ठान प्रख्यात आचार्य विद्याबंधु शास्त्री के नेतृत्व में आधा दर्जन विद्वान पुरोहितों की टोली द्वारा वैदिक विधि-विधान से संपन्न कराए जाएंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में सिमडेगा शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को लेकर मंदिर समिति द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

मंदिर समिति एवं पुजारी सोमनाथ मिश्रा ने जिले के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों और सनातन धर्मावलंबियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने तथा अपनी श्रद्धा एवं सामर्थ्य के अनुसार सहयोग देकर बाबा शिवशक्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।