सिमडेगा: पति ने दूसरी पत्नी पर किया जानलेवा हमला!  एसडीपीओ ने शुरू की जांच, कई सवाल अनसुलझे

सिमडेगा: पति ने दूसरी पत्नी पर किया जानलेवा हमला!  एसडीपीओ ने शुरू की जांच, कई सवाल अनसुलझे

Share
Link copied

सिमडेगा: पति ने दूसरी पत्नी पर किया जानलेवा हमला!  एसडीपीओ ने शुरू की जांच, कई सवाल अनसुलझे

सिमडेगा : नरेश
सिमडेगा, 04 जून : जिले के बांसजोर पहाड़टोली में एक महिला, मीरा तिर्की, पर  हुए जानलेवा हमले का मामला उलझ गया है । दरअसल पुलिस का कहना है की पति इरकन द्वारा अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस यह बात एसडीपीओ बैजू उरांव के घटनास्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू करने के बाद कही है ।

लेकिन कुछ सवाल उलझ गए है  1 -इरकन जिस दूसरी पत्नी के साथ सालो से रह रहा था तो आखिर पंचायत के तुरंत बाद उसी पत्नी पर कातिलाना हमला क्यों करेगा ? 2- क्या इरकन पंचायत के बाद किसी दबाब में था ? 3- महिला पर हमला उसके पति ने किया क्या यह पंचायत के लोगो ने देखा अगर नही देखा तो उन्होंने पुलिस के ये बाते क्यों बताई ? 4 -इरकन अभी फरार है तो महिला में हमला पति ने किया इसका पुलिस के पास कोई गवाह है ?  5- क्या पति सुरक्षित है इसका कोई प्रमाण या फिर पंचायत के बाद पति के साथ भी कोई अनहोनी हुई है ?6- घायल पीड़ित महिला ने क्या पुलिस को कोई बयान दिया है क्योंकि सारा कुछ पीड़ित महिला के गवाही पर निर्भर करेगा।

खैर इन सब सवालो के जवाब पुलिस ही दे सकती है और पुलिस के जांच में सब कुछ साफ हो जाएगा लेकिन एक अंदेशा यह है की जो भी हादसा या साजिश हुई है वो पंचायत के बाद ही हुई है ।
वैसे एसडीपीओ ने  आज पंचायत के लोगों से पूछताछ के बाद एक कहानी बताई कहानी यह है कि मंगलवार को गांव में एक पंचायत बैठक हुई थी, जिसमें इरकन ने अपनी दोनों पत्नियों के साथ रहने की बात कही। पंचायत ने फैसला सुनाया कि यदि इरकन अपनी पहली पत्नी जिदन के साथ नहीं रहता, तो उसे अपनी कमाई का आधा हिस्सा जिदन को देना होगा, ताकि वह अपने तीन बच्चों की परवरिश कर सके।
बैठक के बाद, देर रात इरकन अपनी दूसरी पत्नी मीरा को कहीं चलने के बहाने घर से सामान लेकर निकला। घर से कुछ दूरी पर उसने मीरा का गला घोंटकर हत्या करने की कोशिश की। जब मीरा चिल्लाने लगी, तो इरकन ने दौली से उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मीरा को मृत समझकर इरकन मौके से फरार हो गया।
एसडीपीओ बैजू उरांव ने बताया कि पुलिस आरोपी इरकन की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जाएगी। घायल मीरा का इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्थानीय लोगों से भी सहयोग मांगा है।
यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, और लोग इस तरह की हिंसक घटनाओं पर रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow