Patrkar diwas

विश्व पत्रकार स्वतंत्रता दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने पत्रकारों को किया सम्मानित

Patrkar diwas

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा मारवाड़ी युवा मंच, ग्रेटर शाखा सिमडेगा ने विश्व पत्रकार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पत्रकारों का सम्मान किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों ने पत्रकारों के घर एवं कार्यालय पहुंचकर उन्हें मोमेंटो भेंट किया और शुभकामनाएं दीं।

मंच ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा देती है। मंच के सचिव सौरभ शर्मा ने कहा कि मीडिया समाज का दर्पण है। पत्रकार दिन-रात मेहनत कर सत्य को सामने लाते हैं।

उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। मारवाड़ी युवा मंच हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा। सम्मान कार्यक्रम में मंच अध्यक्ष अभिजीत मित्तल, सचिव सौरभ शर्मा, नितेश जैन, सौरभ बंसल, दीपक मित्तल, अमन अग्रवाल, अनीस बामलिया एवं गुलाब जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्वतंत्र व जिम्मेदार पत्रकारिता को लोकतंत्र की ताकत बताया।

नरेश शर्मा

इसे भी पढ़ें : असम चुनाव: बीजेपी की भारी बढ़त, कांग्रेस सिमटी; झामुमो ने बदला समीकरण

Share via
Share via