भारत के विकास से बौखलाए कुछ लोग, कोई नहीं रोक सकता भारत को महाशक्ति बनने से: राजनाथ सिंह

भारत के विकास से बौखलाए कुछ लोग, कोई नहीं रोक सकता भारत को महाशक्ति बनने से: राजनाथ सिंह

Share
Link copied

भारत के विकास से बौखलाए कुछ लोग, कोई नहीं रोक सकता भारत को महाशक्ति बनने से: राजनाथ सिंह


नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत के तेजी से हो रहे विकास पर तंज कसने वालों पर करारा प्रहार किया। बिना नाम लिए उन्होंने कुछ विदेशी ताकतों पर निशाना साधा, जो भारत की प्रगति से असहज हैं। राजनाथ ने कहा कि कुछ लोग, जो खुद को दुनिया का “बॉस” मानते हैं, भारत की उन्नति को पचा नहीं पा रहे। वे भारत में बनी वस्तुओं को अपने देशों में महंगा करने की साजिश रच रहे हैं, ताकि उनकी मांग कम हो।

ट्विट देखे …

https://x.com/ANI/status/1954455914439680116?t=4pXHLfFZuu99GJQ-9MFNFg&s=19

रक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि इन तमाम कोशिशों के बावजूद भारत की रफ्तार अडिग है। उन्होंने विश्वास जताया कि दुनिया की कोई भी ताकत अब भारत को वैश्विक महाशक्ति बनने से नहीं रोक सकती। यह बयान ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कुछ विदेशी नेताओं ने भारत के व्यापारिक नीतियों पर सवाल उठाए थे।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow