IMG 20201108 WA0071

सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने तामडा वासियो को किया जागरूक.

सिमडेगा, शम्भु कुमार सिंह.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा सिमडेगा के पदाधिकारियों द्वारा आज सिमडेगा के तामडा में अंधविश्वास, सर्पदंश, मानव तस्करी और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा गया। महासभा के पदाधिकारियों ने तामडा के जगन्नाथ मंदिर परिसर में आज सबसे पहले कोविड नियमों का पालन करते हुए महामारी विनाशक मंत्र के द्वारा हवन किया। जिसमें गांव के मुखिया हीरा राम सहित अन्य लोग भी समाजिक दुरी का पालन करते हुए शरीक हुए। इसके बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए महासभा के अध्यक्ष कल्याण मिश्र ने कहा कि गांव में अगर कोई भी किसी महिला को डायन का आरोप लगाकर प्रताड़ित करे तो उसका विरोध करें। लोग अपने परिवार के हीं लाचार महिलाओं को डायन परिभाषित कर संपत्ति हड़पने के लिए ऐसा करते हैं। जबकि डायन जैसी कोई भी चीज का कुछ अस्तित्व नहीं होता है। ये महज संपत्ति लालच में फैलाई हुई कुरीति है। असहाय महिलाओं या पुरुष को परेशान करने से आपके इष्ट देव भी नाराज होते हैं। इसलिए ऐसा करना या ऐसे लोगों का साथ देना गलत होता है।

वहीं महासभा के संगठन मंत्री संजय पाठक ने लोगों से कहा कि कहीं भी सर्पदंश से शिकार लोगों की खबर मिले तो पीड़ित को जल्द से जल्द नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र तक पंहुचाएं। जिससे उसकी जान बच सके। उन्होंने कहा कि किसी झाड़ फूंक या तांत्रिक के चक्कर में न फ़ंसे। उन्होंने कहा कि कोई भी तंत्र या झाड़ फूंक सर्पदंश से नहीं बचा सकता है। इसका एक मात्र ईलाज कराना हीं समाधान है।

महासभा के कोषाध्यक्ष आशीष शास्त्री ने ग्रामीणो को बताया कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। इसलिए जब तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतें। उन्होंने कहा कि अभी त्यौहारों का समय कोविड संक्रमण सुरक्षा नियमों का ध्यान रखते हुए सुरक्षित तरीके से त्यौहार मनाएं। साथ हीं उन्होंने कहा कि अपने बुजुर्गों की सेवा करें उन्हें खुश रखें। उन्होंने कहा आपकी जानकारी में अगर कोई अपने बुजुर्गों को अनदेखा करे या तकलीफ दे तो तुरंत इसकी जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दें। प्रशासन ऐसे बुजुर्गों को भरण-पोषण के लिए उनके बच्चों से हर माह 10 हजार रूपये दिलवाएगी। जिससे बुजुर्गों को तकलीफ न हो।

महासभा के उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र ने कहा कि मानव तस्करी क्षेत्र के लिए सबसे बड़ा कलंक है। अगर कहीं भी आपको लगे कि लोग़ किसी को बहला फुसला कर बाहर ले जाना चाहते है तो तुरंत उनको रोकते हुए प्रशासन को या नजदीक के पुलिस को 100 नंबर पर सुचना दें। जिससे आपके आसपास की बेटियां दलालों के चंगुल में फंस कर महानगरों में बेचे जाने से बच सकें। महासभा के पदाधिकारियों ने मुखिया और गांव के वरिष्ठ लोगों से इन सभी बातों का अधिक से अधिक प्रसार करने का भी आग्रह किया। जिससे अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।

Share via
Share via