strong wind

झारखण्ड के कई जिलों में छाएंगे बादल गरज के साथ तेज हवाएं( strong winds) भी चल सकती है

Share
Link copied

झारखंड में शुक्रवार से मौसम के बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में तेज आंधी (strong winds) और हल्की  बारिश होने के आसार है लेकिन इस दौरान भी तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगा।  राज्‍य के पूर्वी भाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होगी। शुक्रवार से राज्‍य के पूर्वी भाग में आंशिक बादल छा सकते हैं।

29 अप्रैल को   पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है।

30 अप्रैल को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश – देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

1, 2 और 3 मई को गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है।

 CM हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू की सम्पति की जाँच को लेकर खिलाफ PIL

30 अप्रैल को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज सतही हवा चल सकती है। यहां कुछ इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow