नीट पेपर लीक मामला: जमशेदपुर में छात्रों का फूटा गुस्सा, साकची गोलचक्कर पर जोरदार प्रदर्शन
नीरज तिवारी/ जमशेदपुर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जमशेदपुर: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी आक्रोश के बीच शुक्रवार को झारखंड के जमशेदपुर में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर साफ देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और विभिन्न संगठनों के युवा साकची गोलचक्कर पर एकत्र हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा प्रणाली में सुधार, पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य दांव पर
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। वर्षों की कठिन मेहनत और रात-दिन की पढ़ाई के बाद जब परीक्षा की गोपनीयता भंग होती है, तो यह पूरी तरह से ईमानदारी से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार उठ रहे सवाल चिंता का विषय हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विरोध मार्च निकाल रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। इसके चलते नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
















