Subhash Chandra Bosh Jayanti :- तुम मुझे खून दो…, पराक्रम दिवस को याद करे नेता जी के द्वारा दिए कुछ महत्वपूर्ण संदेशो के द्वारा
Subhash Chandra Bosh Jayanti
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Prerna Chourasia
Drishti Now Ranchi
“तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा” ऐसा कहने वाले हमारे नेता जी थे ,जी हां आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के जो की हम पराक्रम दिवस के रूप में भी मनाते हैं |आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126 वी जयंती है. नेताजी की रणनीतियां और उनके द्वारा बनाई गई आजाद हिंद फौज का पराक्रम अंग्रेजों के भारत छोड़कर जाने की वजह में शामिल थी |उनके जन्म दिवस के मौके पर उनकी कही बातें और उनके नारे करोड़ों भारतीयों के अंदर जोश भर देते हैं |आज इस खास मौके पर हम नेताजी के कुछ विचारों से उन्हें याद करेंगे|
:- “जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं.”
:-“भारत पुकार रहा है रक्त रक्त को पुकार रहा है उठो हमारे पास व्यर्थ के लिए समय नहीं है अपने हथियार उठा लो हम अपने दुश्मनों के माध्यम से ही अपना मार्ग बना लेंगे या अगर भगवान की इच्छा रहे तो हम एक शहीद की मौत मरेंगे”
:-“आजादी दी नहीं जाती ली जाती है”
:- “जिस व्यक्ति के अंदर सनक नहीं होती वह कभी महान नहीं बन सकता लेकिन उसके अंदर इसके अलावा भी कुछ और होना चाहिए”
:- “आपको यदि अस्थाई रूप से झुकना पड़े तब भी वीरों की तरह ही झुके”
:-“जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं वह आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं
याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है|”

















