Dhanbad News :-आपराधियो ने कोयला कारोबारी मनोज यादव की गोलीमारकर हत्या कर दी

Dhanbad News :-आपराधियो ने कोयला कारोबारी मनोज यादव की गोलीमारकर हत्या कर दी

Author drishtinow | Edited by drishtinow
Updated: Mon, 23 Jan 2023 09:55 AM (IST)

Dhanbad News

Prerna Chourasia

Drishti Now  Ranchi

कतरास के कैलुडीह में बाइक सवार अपराधियों ने रविवार की दोपहर साढ़े 12 बजे ताबड़तोड़ गोली चलाकर 43 वर्षीय कोयला कारोबारी मनोज यादव की हत्या कर दी। वारदात के बाद अपराधी बाइक से भाग निकले। इस घटना को कतरास-नावागढ़ मुख्य मार्ग पर के बगल परचुनिया दुकान के पास अंजाम दिया गया।

मनोज की हत्‍या से लोगों में आक्रोश

घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रख जाम कर दिया और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इस बीच पुलिस पहुंच गई और मनोज के जिंदा होने की संभावना व्यक्त करते हुए एंबुलेंस से निचितपुर अस्पताल ले गए। बाद में अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस एसएनएमएमसीएच ले गई। इधर पुलिस ने जांच के दौरान मौके से एक खोखा जब्त किया है। स्थानीय लोग चार राउंड फायरिंग की बात कर रहे हैं। मनोज के सिर, पेट व अन्य हिस्से में जख्म हैं।

प्रिंस खान ने ली वारदात की जिम्मेदारी

पुलिस ने उस दुकान के लोगों को थाना में लाकर गहन पूछताछ की जिसके जरिए मनोज को घर से बुलवाया गया था| बता दे के पास में 5 माह पहले ही अमन गैंग से जुड़े बदमाशों ने रंगदारी को लेकर मनोज को धमकी दी थी इसके संबंध में कतरास थाना में प्राथमिकी कराई गई थी लेकिन हत्या के इस घटना के बाद एक पत्र इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है |इसमें चर्चित रसखान ने वारदात की जिम्मेदारी ली है ,घटना के 1 घंटे बाद मनोज के मोबाइल पर धमकी आई उस समय मोबाइल मनोज के साला के पास था|

दो बाइक पर थे चार अपराधी

वह मौजूद लोगों ने बताया कि दो बाइक पर चार अपराधी सवार होकर भटमुड़ना की ओर से आए थे | कैलुडीह स्थित दुकान के समीप एक बाइक रुकी दूसरी बाइक बगल के मोहल्ले की और चली गई वह कुछ फासले पर दो दुकान है चर्चा है कि उसी में एक दुकान के पास खड़ी बच्ची से मनोज को बुलवाया घटना से पूर्व मनोज रामनगर स्थित अपने घर में था फोन की घंटी बजते ही अपने 2 साथी के साथ दुकान के पास पहुंचा एक दुकान से सिगरेट लिया सिगरेट सुलगा या भी नहीं था| कि बाइक सवारों से उसकी बातचीत होने लगी इतने में मनोज ने अपने साथी को वापस भेज दिया|

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow