SUNIL TIWARI

सुनील तिवारी यूपी के इटावा से गिरफ्तार !

रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने EX CM बाबूलाल मरांडी के पूर्व राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है. सुनील तिवारी की अरेस्टिंग यूपी के इटावा से हुई है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है । खबर है की सुनील तिवारी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीम का गठन किया गया था. सूत्रों के मुताबिक सुनील तिवारी को रांची लाया जा रहा है । उनसे अरगोड़ा थाना में पूछताछ की जाएगी.
गौरतलब है कि सुनील तिवारी के खिलाफ रांची की एक लड़की ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था । युवती ने अरगोड़ा थाना में FIR दर्ज कराया था. सुनील तिवारी पर बाल श्रम ACT के तहत भी प्राथमिकी दर्ज हुई थी । पुलिस लगाता सुनील तिवारी के घर में छापा मार रही थी । पुलिस को गुप्त जानकारी मिली कि वह रांची से बाहर छिपा हुआ है , इसके बाद स्पेशल पुलिस की टीम ने यूपी के इटावा में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via