सन्नी टोप्पो बने भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड ने संगठन को और मजबूत करने के लिए छह प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र ने की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जारी सूची के अनुसार सन्नी टोप्पो को अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, मनोज बाजपेयी महतो को ओबीसी मोर्चा, अर्जुन सिंह को किसान मोर्चा, राजेश भारती को अनुसूचित जाति (अजा) मोर्चा, डॉ. सीमा सिंह को महिला मोर्चा तथा ताजदार आलम को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की सहमति से की गई हैं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के विभिन्न मोर्चों के संगठनात्मक कार्यों को गति देने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की उम्मीद है।
















