20210109 194144

भाजपा महिला मोर्चा ने दिया धरना, ओरमांझी में हुई युवती की निर्मम हत्या का किया विरोध.

खलारी : भाजपा खलारी मंडल के तत्वावधान में शनिवार को महिला मोर्चा खलारी मंडल की अध्यक्षा सरोजनी देवी के नेतृत्व में खलारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में महिला उत्पीड़न एवं राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना के माध्यम से ओरमांझी में युवती की निर्मम हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धरना के अंत में महिला मोर्चा अध्यक्षा सरोजनी देवी के नेतृत्व में एक षिश्टमण्डल के द्वारा खलारी बीडीओ को राज्यपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में किरण देवी, सिन्नी सामाड, रेणु देवी, प्रमीला देवी, वीणा देवी एवं जया देवी षामिल थी। ज्ञापन में बलात्कार के विरुद्ध एक सशक्त कानून बनाई जाने, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, ओरमांझी में हुए युवती के हत्यारे गुनाहगारो को अविलम्ब गिरफतारी करने एवं फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर फाँसी की सजा देने की मांग की गयी।

धरना का संचालन सिन्नी समाड ने किया। धरना में मुख्य रूप से किरण देवी, सांसद प्रतिनिधि फुलेष्वर महतो, अरविंद सिंह, भरत रजक, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल गंझू, भरत रजक, शशि उराँव, विकास दूबे, कार्तिक पांडेय, रामसूरत यादव, दिलीप पासवान, संजीत तुरी, आनंद कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, रविन्द्र पासवान, शिव चौधरी, मजहर आलम, प्रमिला देवी, नेहा कुमारी, सुनीता देवी, वीणा देवी, प्रतिमा देवी, सुमित्रा देवी, अनिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via