पैसे की लालच में भाई नें की भाई की हत्या.

पैसे की लालच में भाई नें की भाई की हत्या.

Share
Link copied

गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र के करमडिह गांव में केवाल डैम के पास से पुलिस ने एक शव को बरामद की है। जिसकी पहचान करमडीह गांव के ही जितेंद्र मेहता नामक युवक के रूप में की है। गांव में शव मिलने की सूचना पर आस-पास के इलाके में भीड़ एकत्रित हो गई। युवक घर से एक दिन पहले निकला था जिसकी गला दबाकर हत्या करने का अंदेशा लगाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी।

छानबीन के दौरान जो साक्ष्य सामने आया वह चौकाने वाला था, पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमे मृतक के बड़े भाई और भाभी तथा एक गाँव का बुजुर्ग। पुलिस की माने तो NH75 सड़क में इन लोगों का जमीन जा रहा था, जिसके एवज में सरकार द्वारा लाखों रुपये मिलने थे, ऐसे में इस मिलने वाले सरकारी पैसे पर बड़े भाई की नजर थी वह नहीं चाहता था कि इस रुपये में कोई हिस्सेदार बने।

मृतक शराब का सेवन करता था इसी का लाभ उठाते हुए गाँव के बुजुर्ग ने मृतक को पहले शराब पिलाई फिर मृतक के भाई और भाभी तथा बुजुर्ग ने मिलकर अपने छोटे भाई जितेंद्र की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गढ़वा, वी के पांडे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow