निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन.

निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो : आज दिनांक 9 जनवरी 2021 एक निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन सपरिवार बोकारो पहुंचे। बोकारो जिला के जारीडीह प्रखंड के ग्राम-खुटरी के कुशुलमुंडू टोला में निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद माननीय मुख्यमंत्री दशकर्म में शामिल होकर पूरे परिवार के साथ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। माननीय मुख्यमंत्री के साथ राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, माननीय मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी श्रीमती कल्पना सोरेन तथा परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर दुमका विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री बसंत सोरेन, बेरमो विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, डीआईजी श्री प्रभात कुमार, उपायुक्त श्री राजेश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार झा समेत जिला के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now