बस जलकर हुई खाक , लेकिन सभी यात्री सकुशल जानिए कैसे
एक बार फिर झारखंड की रामगढ़ जिला चर्चा में है इस बार बस जलने की वजह से और गनीमत यह रही की सभी यात्री सकुशल बच गए, बस कुम्भ जा रही थी सभी भोलेनाथ की कृपा मान रहे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झारखंड के रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र के NH/33 रांची पटना हाईवे पर रात करीब 1 बजे प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस में शॉर्ट शर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते बस आग के गोले में तब्दील हो गई।
राजकीय इटखोरी महोत्सव का हुआ आगाज, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने किया शुभारंभ
किसी तरह सभी श्रद्धालुगण बस से खुद फांद कर अपनी अपनी जान बचाई इस हादसे से वहां पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर कुजू मांडू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को मंगवाया जबतक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तबतक बस जल कर खाक हो गई।
विधायक भूषण बाड़ा ने नियुक्त किए विधायक प्रतिनिधि, कई नए तो कई पुराने चेहरों को किय शामिल।
बताया जाता है कि पृथ्वी बस JH 01FR 2771 श्रद्धालुओं को लेकर रांची से प्रयागराज जा रही थी जो कि कुजू ओपी क्षेत्र के हैसागढ़ा के समीप इस हादसे की शिकार हो गई।

















