झारखण्ड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में किया श्रृंगार पूजन एवं दर्शन
देवघर : झारखण्ड उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान ने आज सपरिवार देवघर स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ का विधि-विधान से श्रृंगार पूजन किया तथा विशेष दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कौशल किशोर झा, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ तथा मंदिर प्रबंधु के पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।
बाबा बैद्यनाथ के दरबार में मुख्य न्यायाधीश के आगमन से मंदिर परिसर में भक्तों व श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। पूजन के पश्चात् मुख्य न्यायाधीश ने बाबा बैद्यनाथ से राज्यवासियों की सुख-समृद्धि एवं न्याय व्यवस्था की मंगलकामना की।
बता दें कि बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और श्रावण मास सहित वर्षभर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।


















