विभिन्न सरना समिति और आदिवासी संगठन के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
विभिन्न सरना समिति और आदिवासी संगठन के प्रतिनिधिमंडल से मुख्यमंत्री ने की मुलाकात
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधान सभा में विभिन्न सरना समिति और आदिवासी संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आदिवासियों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण से संबंधित कुछ मांगो से अवगत कराया।
इस मौके पर मंत्री चमरा लिंडा, विधायक राजेश कच्छप सहित सरना प्रार्थना सभा रांची महानगर, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी छात्र संघ, जय आदिवासी परिषद, आदिवासी जन परिषद एवं सिरम टोली सरना समिति के प्रतिनिधि मौजूद थे।

















