गाड़ी में फंसे सह चालक को बाहर निकाला गया.
सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह/संजय.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिमडेगा : जलडेगा -बिरमित्रापुर की ओर से आ रही हाईवा अनियंत्रित होकर पेड़ से सीधे जा टकराई। टक्कर के बाद सहचालक गाडी मे ही बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर जलडेगा थाना प्रभारी फिलीप मिंज ने घटना स्थल पहुंच कर गैस कटर के माध्यम से गाडी को काटकर सहचालक को निकालने की सोची किंतु उसमें भी समय ज्यादा लगने का संभावना बना था। थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से पेड को ही काटकर खलासी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया की घटना में खलासी का पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है, जिसे ईलाज के लिए सिमडेगा भेजा गया है। घटना स्थल गांगुटोली -बांसजोर सडक पर प्रखंड मुख्यालय से लगभग बीस किलोमीटर दुर है।
मालूम हो की सिमडेगा-राउरकेला एन एच का खस्ताहाल होने के बाद इसी रास्ते होकर प्रतिदिन हजारों गाडियां तेज रप्तार से चलती हैं।

















