कर्नाटक की वर्तमान सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में लिप्त : बजरंग बांगड़ा

कर्नाटक की वर्तमान सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में लिप्त : बजरंग बांगड़ा

Share
Link copied
  • कर्नाटक की वर्तमान सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण में लिप्त : बजरंग बांगड़ा

  •  
  • आपने विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कर्नाटक सरकार के मुसलमानों को सरकारी ठेकों में 4% आरक्षण देने के निर्णय की आलोचना की है। विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा ने इसे असंवैधानिक और हिंदू ओबीसी के अधिकारों पर अतिक्रमण करार दिया है, साथ ही इसे मुस्लिम तुष्टिकरण का हिस्सा बताया है। उनका दावा है कि यह आरक्षण हिंदू ओबीसी के कोटे से लिया गया है, जिसे वे स्वीकार नहीं करते और इसके खिलाफ हर संभव कदम उठाने की बात कही है।
  • बेंगलुरु में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रतिनिधि सभा की बैठक में भाग ले रहे विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री  बजरंग बागड़ा ने आज कहा कि कर्नाटक की वर्तमान सरकार अनेक प्रकार से मुस्लिम तुष्टिकरण के अभियान में लिप्त है जो हिंदू समाज के प्रति उसकी घृणा और निम्न सोच का परिणाम है। 
  •  बागड़ा ने कहा कि 4% का मुस्लिम आरक्षण हिंदू ओ बी सी के कोटे से छीन कर दिया गया है जो हिंदू ओ बी सी के संवैधानिक अधिकारों पर डाका डालने जैसा है 
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow