मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग के महामुकाबले मे टॉस में हो सकती है देरी , मौसम के मिजाज खेल का रुख तय करेगा

मुंबई इंडियन और चेन्नई सुपर किंग के महामुकाबले मे टॉस में हो सकती है देरी , मौसम के मिजाज खेल का रुख तय करेगा

 चेन्नई में मौसम का मिजाज को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन के बीच होने वाला मुकाबला मौसम पर ही निर्भर करने लगा है क्योंकि  भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चेन्नई में आज बादल छाए रह सकते हैं, और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है।जबकि तापमान 27 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे मौसम में उमस का अहसास बढ़ सकता है।
हालांकि, अगर यह मुकाबला शाम को होने वाला है  तो बारिश का प्रभाव कम हो सकता है। IMD का अलर्ट बताता है मैच के  दौरान बारिश और गरज-चमक से कुछ व्यवधान हो सकता है।
IMD का पूर्वानुमान:
  1. मौसम की स्थिति: पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक (थंडरशावर) होने की भविष्यवाणी है।
  2. तापमान:
    • न्यूनतम: 27 डिग्री सेल्सियस
    • अधिकतम: 35 डिग्री सेल्सियस
    • अलर्ट: कोई गंभीर चेतावनी (जैसे भारी बारिश या तूफान) जारी नहीं की गई है, 
संभावित प्रभाव (महा-मुकाबले पर):
  • शाम का मैच:  चुकी यह शाम 7 बजे से शुरू होने वाला  तो मौसम में सुधार की उम्मीद है।  मौसम विशेषज्ञों  के अनुसार, शाम तक बारिश कम हो सकती है, लेकिन मैदान गीला होने से टॉस या खेल शुरू होने में देरी हो सकती है।
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now