जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की समीक्षा उपायुक्त नें की.

जल जीवन मिशन के तहत कार्यों की समीक्षा उपायुक्त नें की.

Share
Link copied

रांची : आज जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपविकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल, निदेशक डीआरडीए रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता) रांची अंचल, डोरण्डा रांची एवं कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल रांची एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन द्वारा जिला में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी प्रमंडल रांची में जल जीवन मिशन कार्यक्रम के तहत चल रहे विभिन्न स्कीम की जानकारी ली। उपायुक्त ने दोनों प्रमंडलों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन, एमवीएस आदि स्कीम की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए अभियंताओं को स्कीम के तहत किये जा रहे कार्यों का ससमय पूरा करने का निदेश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने वर्ष 2021-22 में जल जीवन मिशन के तहत जिला में कार्ययोजना क्या रहेगी, कितने स्कीम विभाग और जिलास्तर से लिये गये, इसकी भी समीक्षा की। उपायुक्त महोदय ने विद्याालयों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में पानी के कनेक्शन की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये। कितने पंचायत भवनों में पानी की व्यवस्था है, प्रखंडवार सूची तैयार करने का निदेश उपायुक्त द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया।

आपको बतायें कि जल जीवन मिशन महत्वपूर्ण योजना है। इस मिशन के माध्यम से वर्ष 2024 तक चालू नल के माध्यम से सभी घरों को आवश्यकता एवं गुणवत्ता पूर्ण पीने योग्य पानी पहुंचाना है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक पानी पहुंचाने के साथ-साथ जल संरक्षण और संचयन जैसे योजनाओं पर भी कार्य किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow