झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का पुतला दहन किया गया.
गिरीडीह : टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा जिला इकाई द्वारा शनिवार को वनांचल चौक में झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का पुतला दहन किया। इसके पूर्व मोर्चा के सदस्य केबी हाई स्कूल के मैदान से नारेबाजी करते हुए बेरमो मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचे। युवा मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष थानेश्वर महतो ने कहा कि बिगत दिनों शिबू सोरेन ने राज्य के कुरमी/कुड़मी जाति महिलाओं के विरूद्ध अभद्र एवं अपमान जनक टिप्पणी कर कहा था कि जब वे झारखंड आंदोलन के तहत जंगल बचाओ अभियान कर रहे थे तो उस समय कुरमी जाति की महिलाएं बड़का बड़का टांगी लेकर जंगल काट कर खत्म कर रही थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का बयान बहुत ही निंदनीय है।कहा कि श्री सोरेन को मालुम होना चाहिए कि अगर झारखण्ड आन्दोलन बिनोद बिहारी महतो का साथ नही मिला होता तो वे गुमनाम की जिंदगी जी रहे होते।बिनोद बिहारी ने शिबु सोरेन को अंगुली पकड़ कर राजनीति करनी सिखाया और आज वे उन्ही के समुदाय के महिलाओ के विरूद्ध अनर्गल बयानबाजी विनाश काले विपरीत बुद्धी की कहावत चरितार्थ करती है।कहा कि शिबु सोरेन अपने बयान वापस ले तथा कुरमी/कुड़मी समाज से माफी मांगे।कार्यक्रम का नेतृत्व मोर्चा के जिलाध्यक्ष निरंजन महतो ने किया।
इस दौरान केंद्रीय सचिव रामचंद्र महतो उपाध्यक्ष महावीर महतो,रामेश्वर चौधरी सदस्य तुलसी महतो,बैजनाथ महतो,रूपलाल महतो,मुरलीधर महतो,बालदेव महतो,शोभलाल महतो,राजेन्द्र महतो, भेखलाल महतो,लोकनाथ महतो,प्रेमचन्द महतो, नारायण महतो,नीलकंठ महतो,आयुष प्रकाश,आनंद कुमार,बिनोद महतो,घनश्याम महतो,छेदी महतो,रूपेश महतो,उमेश महतो,गुलशन महतो,हेमलाल महतो, भोला महतो,नागेश्वर महतो,डुमरचन्द महतो,सीताराम महतो आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
गिरिडीह, दिनेश

















