सरकारी चावल को पुलिस ने किया जप्त.

सरकारी चावल को पुलिस ने किया जप्त.

Share
Link copied

गढ़वा : शहर के रंका मोड़ से ट्रक में लदा 30 टन सरकारी चावल को पुलिस ने किया जप्त, जिला आपूर्ति जुटा जांच में गौरतलब है कि गढ़वा सदर थाना पुलिस ने शहर के रंका चौक से गुप्त सूचना के आधार पर सरकारी चावल से भरा एक ट्रक को पकड़ा. ट्रक रमना प्रखण्ड मुख्यालय के सरकारी गोदाम से चावल लेकर दिल्ली जा रहा था। डीएसओ ने इसकी जांच शुरू करा दी है। दरसल पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गांजा का परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस ने शहर के रंका मोड़ पर उस ट्रक को रोका और उसकी जांच की तो सरकारी राशन पकड़ाया। जांच के दौरान उसमें गांजा के बजाय 30 टन चावल पाया गया. ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि शहर के टनडवा निवासी दिनेश गुप्ता इस अनाज को रमना प्रखण्ड मुख्यालय के सरकारी गोदाम से दिल्ली भेज रहे थे.

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow