गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल: बंगाल की पहली कैबिनेट में लागू होगी आयुष्मान योजना, घुसपैठियों पर होगा एक्शन – पीएम मोदी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत लागू करने, घुसपैठ रोकने और महिलाओं की सुरक्षा का वादा। जानिए भाषण की 5 बड़ी बाते।
#WATCH | Delhi | Prime Minister Narendra Modi says, “At a time when the entire country has turned away from communism, Congress is busy embracing the very ideology. The Maoism that is disappearing in the jungles has now strengthened its foothold within the Congress party.… pic.twitter.com/vmASXtBhOT
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!— ANI (@ANI) May 4, 2026
डेस्क : पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनावी नतीजों के बाद दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे लोकतंत्र की महाविजय बताया। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही जनहित के बड़े फैसले लिए जाएंगे।
पहली कैबिनेट में आयुष्मान भारत को मंजूरी
प्रधानमंत्री ने बंगाल की जनता को ‘मोदी की गारंटी’ देते हुए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, “बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत योजना को मंजूरी दी जाएगी।” अब तक इस योजना से वंचित रहे बंगाल के गरीबों को अब 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को सुरक्षा और राज्य से होने वाले पलायन को रोकने का भरोसा दिलाया।
घुसपैठ और हिंसा पर कड़ा प्रहार
पीएम मोदी ने सुरक्षा के मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि राज्य में घुसपैठ करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पिछली सरकारों के दौरान होने वाली चुनावी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार पूरे देश ने देखा कि बंगाल में शांतिपूर्ण मतदान हुआ और किसी भी निर्दोष की जान नहीं गई।
मोदी के भाषण की 5 खास बातें
1. कार्यकर्ताओं की साधना को सिद्धि: पीएम ने कहा कि यह जीत सालों की मेहनत का परिणाम है। इसका पूरा श्रेय कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के बलिदान को जाता है।
2. गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा: उत्तराखंड से लेकर बंगाल तक अब भाजपा और एनडीए की सरकारें हैं। पीएम के शब्दों में— “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है।”
3. भयमुक्त बंगाल का संकल्प: वंदे मातरम के 150वें वर्ष में मिली यह जीत बंगाल के भाग्य में नया अध्याय जोड़ेगी। भाजपा राज्य में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करेगी।
4. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन: पीएम ने कहा कि आज डॉ. मुखर्जी की आत्मा को शांति मिली होगी, जिन्होंने बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने के लिए जीवन समर्पित कर दिया।
5. नागरिक देवो भव: भाजपा का मूल मंत्र ‘जनता की सेवा’ है। यह जीत संविधान और जनता के अटूट विश्वास की जीत है।
एक ऐसा सबेरा जिसका इंतजार पीढ़ियों ने किया”
प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि बंगाल में भाजपा को मिली सीटें महज एक चुनावी आंकड़ा नहीं हैं, बल्कि यह तुष्टीकरण और हिंसा की राजनीति को उखाड़ फेंकने वाली जनता की हुंकार है। उन्होंने गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को याद करते हुए संकल्प लिया कि बंगाल का भविष्य अब विकास और नई उम्मीदों के साथ कदम मिलाकर चलेगा।
जाहिर है अपने संबोधन में पीएम मोदी के इस संबोधन ने साफ कर दिया है कि भाजपा का अगला लक्ष्य बंगाल के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव करना और केंद्र की योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाना है। ‘भयमुक्त’ और ‘विकासशील’ बंगाल का नारा अब भाजपा के शासन का मुख्य आधार होगा।
इसे भी पढ़ें भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की समीक्षा बैठक; बोले- पेयजल और बिजली में ढिलाई बर्दाश्त नहीं
















