अवैध उत्खनन को रोकने के लिए खदान के मुहाने को बंद किया गया.
खलारी : करकट्टा स्थित बंद पड़ी खदान से हो रहे कोयला के अवैध उत्खनन को रोकने के लिए केडीएच प्रबंधन की ओर से खदान के मुहाने को बंद करने का कार्य शनिवार की सुबह में किया गया। इस दौरान केडीएच पीओ मनोज कुमार एवं खलारी थाना प्रभारी अहमद अली सदल-बल सुबह में करकट्टा बंद पड़ी ओपनकास्ट माइंस पहुंचे। जिसके बाद खदान के अंदर जाने वाले रास्ते और मुहाने को बंद करने का कार्य को षुरू किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान एक डोजर भी कार्य के दौरान गड्ढे में जाकर फंस गया जिसे दुसरे डोजर की मदद से निकाला गया। मौके पर पीओ मनोज कुमार ने कहा कि इस बंद पड़ी खदान से लोगों द्वारा कोयला का अवैध उत्खनन करने की सुचना मिलने पर इसके अंदर जाने वाले रास्तों एवं मुहानों को बंद कर दिया जा रहा है। उन्होने अपील करते हुए कहा कि इस बंद खदान से अवैध रूप से लोग कोयला नही निकाले। काफी पुरानी माइंस होने के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिससे की उन लोगों की ही क्षति होगी जो यहां अवैध रूप से कोयला निकालने में लगे है।
मनोज कुमार ने बताया की मुहानों को बंद करने के साथ-साथ खदान के बाहर सुचना पट भी लगाया गया है। वहीं इस दौरान जिप सदस्य रतिया गंझू भी थे। उन्होने ने कहा कि यह खदान काफी दिनों से बंद पड़ी है। बंद खदान में बेरोजगारी से जुझ रहे लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर कोयला निकालते है जो कि खतरे से भरा है। लेकिन यह रूकना चाहिए इसलिए आज प्रबंधन खदान को सुरक्षित तरिके से खदान के मुहाने को बंद करने का काम को शुरू किया है। मौके पर खलारी थाना के प्रशिक्षुक दरोगा अमित कुमार पंडित, एएसओ प्रीतिश दास, सुरक्षा अधिकारी सीआईएसएफ अधिकारी संदीप तिवारी, जेपी राय सहित अन्य अधिकारी एवं सुरक्षा बल मौजूद थे।
खलारी, मो मुमताज़

















