झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से आज 03 अक्टूबर से सुरु हड़ताल प्रबंधन से हुए सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से आज 03 अक्टूबर से सुरु हड़ताल प्रबंधन से हुए सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित

Share
Link copied

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से सुरु हड़ताल प्रबंधन से हुए सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित कर दिया गया।

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से आज 03 अक्टूबर से सुरु हड़ताल प्रबंधन से हुए सकारात्मक वार्ता के बाद स्थगित
The strike started today by Jharkhand Energy Development Workers Union from 3rd October was postponed after positive talks with the management

इससे पूर्व झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के हजारों सदस्यों ने धुर्वा गोल चक्कर मैदान से जुलूस के रूप में ऊर्जा विकास निगम मुख्यालय के लिए निकला । इस दौरान धुर्वा थाना प्रभारी सहित मौजूद पुलिस कर्मियों के साथ झड़प के बाद जोर जबरदस्ती निगम की ओर चल दिया। इस दौरान लगातार पुलिसकर्मियों के साथ धका मुक्की की इस्थिति बनी रही।मौके वारदात पर हटिया डी एस पी प्रमोद मिश्रा ने मामले को संभाला और जुलूस के साथ निगम मुख्यालय तक चलकर प्रबंधन के साथ वार्ता करवाई……….

निगम की ओर से वितरन के परियोजना के निर्देशक व प्रबंध निदेशक ट्रांसमिशन श्री के के वर्मा, महाप्रबंधक कार्मिक सामान्य प्रशासन श्री सुनील दत्त खाखा,उपमहाप्रबंधक कार्मिक सह सामान्य प्रशासन अनिल पांडे सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए जबकि यूनियन की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय,विजय सिंह,आशीष कुमार, मो अकरम मनुभगवान मिश्रा,मंजुल अंसारी, रजी अंसारी,मुकेश साहू,बालगोविंद महतो ,प्रवीन दुबे ,प्रमोद कुमार,बासुदेव उरॉव ,अजय दास सहित अन्य शामिल हुए……..

वार्ता में निम्न मांगो पर सहमति बनी जिसमे मुख्य रूप से

(1) आउटसोर्स खत्म करने को लेकर निर्देशक मंडल में प्रस्ताव ले जाया जाएगा।

(2) पारा शिक्षक के तर्ज पर 60 वर्ष का अनुबंध एवम 50% आरक्षण का मामला निर्देशक मंडल के प्रस्ताव में ले जाया जाएगा।

(3) मानदेय बढ़ाने के मामले पर कल कमिटी की बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
(4) 10 वर्ष तक लगातार कार्य करने वाले विद्युत कर्मियों का विवरण 2014 में हुए सर्वे रिपोर्ट देखने के उपरांत कमेटी निर्णय लेगी।
(5) एरियर एवम मानदेय गड़बड़ी को लेकर निगम की ओर से एक दो सदस्यीय कमेटी का घटन किया गया जो सभी सर्किल से अकाउंट डिटेल्स के साथ पूरे मामले की जांच करेंगी।

इन सारे मामलों पर सहमति के उपरांत आज से शुरू हुए शुरू किए गए हड़ताल को वापस लेने की घोषणा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष श्री अजय राय ने की।

आज के हड़ताल में रांची जमशेदपुर सरायकेला चाईबासा धनबाद बोकारो गिरिडीह लोहरदगा गुमला सिमडेगा खूंटी चतरा रामगढ़ हजारीबाग कोडरमा दुमका देवघर,गोड्डा साहेबगंज पाकुड़ सहित अन्य जगहों से शामिल हुए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow